{"_id":"59ea26bb4f1c1b78548b8217","slug":"diwali-celebrated-with-glee-at-the-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की रात रोशनी और आतिशबाजी से निखरा पिथौरागढ़ नगर का सौंदर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली का त्योहार पहाड़ पर उल्लास के साथ मनाया गया। देर रात तक आतिशबाजी चलती रही, लेकिन लोगों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में पटाखों का शोर कम सुनाई दिया। नगर के हर घर को बेहतरीन रोशनी से सजाया गया। विद्युत विभाग ने इस तरह के इंतजाम किए थे कि एक मिनट के लिए भी बिजली की कटौती नहीं हुई। लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए रात में महालक्ष्मी का पूजन किया। इससे पहले कुछ लोग नजदीक के मंदिरों में भी गए।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। शाम होते ही दुकानें बंद हो गई और लोग घरों में दिवाली मनाने में जुट गए। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आतिशबाजी का शोर कम सुनाई दिया। साफ मौसम के बीच लोगों ने उल्लास के साथ दिवाली मनाई। नगर में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया गया था। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एनएस गर्खाल ने बताया कि दिवाली के दिन विद्युत व्यवधान न हो, इसके लिए पहले से ही तैयारी की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार बिजली की सप्लाई की गई।
विज्ञापन
डीडीहाट, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट समेत सभी नगरों, कस्बों, गांवों में भी दिवाली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। दिवाली संपन्न होने के बाद शुक्रवार को बाजार में सुनसानी छाई रही। स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग दिवाली मनाने घरों को गए हुए हैं।
विज्ञापन
झुलसने की कोई घटना सामने नहीं आई
जिला अस्पताल का आपातकालीन कक्ष पूरी रात खुला रहा, लेकिन पटाखों से झुलसने की कोई घटना सामने नहीं आई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात सिर्फ दो लोग अस्पताल पहुंचे। वह भी मामूली रूप से झुलसे थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल ने बताया कि जिले के किसी भी अस्पताल से गंभीर घटना की कोई सूचना नहीं है।