फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District Panchayat member Mertolia staged home

जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने घर पर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member Mertolia staged home
जगत मर्तोलिया। - फोटो : PITHORAGARH
जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने घर पर दिया धरना
विज्ञापन

पिथौरागढ़/बनबसा (चंपावत)। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने की मांग के लिए घर पर धरना दिया। उन्होंने बताया कि उनकी इस अपील के बाद देश के विभिन्न राज्यों में तीन हजार से अधिक लोगों ने धरना दिया। कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्य सरकार को तत्काल राज्य की एडवाइजरी निकाल कर घर वापसी के प्रयास शुरू कर देने चाहिए। सरकारी परिवहन के अलावा प्राईवेट परिवहन के रेट तय कर पुलिस के नियंत्रण में इसे रखना चाहिए ताकि जनता की जेब पर भार न पड़े। मर्तोलिया ने कहा कि निजी वाहन में कम से कम एक परिवार को आने-जाने की इजाजत मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को जनता के धैर्य की अधिक परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। वहीं कांग्रेस जिला महामंत्री जसवंत सिंह बसेड़ा ने भी शासन, प्रशासन से देश के विभिन्न प्रांतों में लॉकडाउन में फंसे 46 बनबसा वासियों को उनके घरों तक पहुंचाने की मांग की है। ब्यूरो/संवाद
फोटो- 30पीटीएच 11पी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed