फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District hospital land not found Lonivi

Pithoragarh News: स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली लोनिवि की जमीन

Mon, 10 Apr 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
District hospital land not found Lonivi
पिथौरागढ़। हस्तांतरण के 11 साल बाद भी लोक निर्माण विभाग की जमीन स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सकी। इस कारण जिला अस्पताल का विस्तार नहीं हो पाया है। अगर जमीन मिल जाती तो जिला अस्पताल के मरीजों को बरामदे पर लेटकर इलाज नहीं कराना पड़ता। स्टाफ को भी सुविधा मिलती।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से सटा लोक निर्माण विभाग का कार्यालय और आवासीय परिसर है। वर्ष 2010 में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की पहल पर जिला अस्पताल का विस्तार, ट्रामा सेंटर निर्माण के साथ ही आवश्यक सेवाएं बढ़ाने के उद्देश्य से इस जमीन को स्वास्थ्य विभाग को देने की कार्यवाही शुरू की गई।
विज्ञापन


लोनिवि की सात नाली 13 मुट्ठी भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के बदले नगर के भाटकोट में 0.080 हेक्टेयर जमीन लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गई। वर्ष 2012 में तत्कालीन सचिव डीएस गर्ब्याल ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर लोनिवि की भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने का अनुरोध भी किया। इसके बावजूद यह जमीन अब तक जिला अस्पताल को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा प्रबंधन समिति के सदस्य और रेडक्राॅस के पूर्व चेयरमैन महेश मखौलिया ने इतने सालों बाद भी भूमि हस्तांतरित नहीं करने पर सवाल उठाया है। कहा है कि वर्तमान में जिला अस्पताल में सीमित स्थान होने के कारण मरीजों को बरामदों पर सोना पड़ रहा है। यदि लोक निर्माण परिसर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित हो जाता है तो भविष्य में मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएमओ डॉ.एचएस ह्यांकी ने इस मामले में शीघ्र शासन और विभागीय स्तर पर पत्राचार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed