{"_id":"6835eb96ea4852346605ef6f","slug":"district-hospital-gets-another-eye-doctor-and-relief-to-patients-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128336-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल को एक और नेत्र चिकित्सक मिली और मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल को एक और नेत्र चिकित्सक मिली और मरीजों को राहत
Tue, 27 May 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में आंखों की जांच और इलाज की बेहतर सुविधा के लिए एक और नेत्र सर्जन की तैनाती हो गई है। महिला आई सर्जन डॉ. नीलम अधिकारी ने अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी तैनाती के बाद जिला अस्पताल में दो नेत्र चिकित्सक हो गए हैं। अब सीमांत के लोगों को आंखों की बीमारी का बेहतर इलाज मिलेगा।
करीब पांच लाख की आबादी वाले सीमांत जिले के लोगों के लिए आंख संबंधी बीमारी या समस्या होने पर जिला अस्पताल में ही जांच और ऑपरेशन की सुविधा है। धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। एकमात्र चिकित्सक पर मरीजों के इलाज का दबाव बना रहता था। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में एक और महिला आई सर्जन की तैनाती कर दी है। नेत्र चिकित्सक डॉ. नीलम अधिकारी ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है।
कोट
अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को हर प्रकार का बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है। अस्पताल में एक और महिला आई सर्जन की तैनाती हो गई है। जिला अस्पताल में दो नेत्र चिकित्सकों की तैनाती से आंख के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल