फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District hospital gets a permanent pediatrician

Pithoragarh News: जिला अस्पताल को मिला स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ

Mon, 27 Jul 2026 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
District hospital gets a permanent pediatrician
पिथौरागढ़। जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल को आखिरकार एक स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ मिल गया है। सविता पांडे ने बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनाती ली है। अब दो बाल रोग विशेषज्ञ होने से बच्चों को बेहतर इलाज मिलेगा। इससे अभिभावकों को घंटों इंतजार नहीं करना होगा और इलाज भी बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक किसी अस्पताल में स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं था। जिला अस्पताल में केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ सेवा विस्तार पर तैनात थे। उन पर पूरे जिले के बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी थी। स्थायी विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी हुए थे, पर लंबे समय तक कार्यभार न संभालने से चिंता थी। सविता पांडे के आने से यह चिंता दूर हुई। उनके रूप में जिले को पहली स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ मिली।
विज्ञापन

---------
पैथोलॉजिस्ट की भी हुई तैनाती
जिला अस्पताल में दूसरे पैथोलॉजिस्ट की तैनाती भी हुई है। डॉ. शन्यम मोदी ने पैथोलॉजिस्ट के तौर पर तैनाती ली है। पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि पैथोलॉजिस्ट के साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed