{"_id":"643441c5ecac75db86025d96","slug":"district-hospital-corona-infection-investigation-started-pithoragarh-news-c-8-1-108276-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला और बेस अस्पताल में कोविड जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला और बेस अस्पताल में कोविड जांच शुरू
Mon, 10 Apr 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीडी पांडे जिला अस्पताल और बेस अस्पताल में कोविड जांच शुरू हो गई है। पहले दिन 20 से अधिक लोगों की जांच की गई लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला। जांच के लिए आए मरीज लंबे समय से बुखार से पीड़ित थे।
जिला अस्पताल में सोमवार से रैपिड एंटीजन जांच शुरू की गई है। अस्पताल परिसर के बाहर बने जांच केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी उज्ज्वल ने 20 से अधिक लोगों की कोविड जांच की। इमरजेंसी में तैनात फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार ने सभी लोगों से पूछताछ के बाद कोविड जांच के लिए लिखा। जांच के लिए आए लोगों ने बताया कि वह लंबे समय से बुखार, खांसी से परेशान थे। दवा लेने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी।
पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए जांचें जरूरी हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले और कोरोना लक्षण वाले बिना किसी डर के जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
मास्क पहनकर आना जरूरी
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में अब मास्क पहनकर आना जरूरी है। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सामाजिक दूरी के साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन सभी को करना चाहिए। सोमवार को जिला अस्पताल में 850 मरीज इलाज के लिए पहुंचे लेकिन अधिकतर मरीज बिना मास्क दिखे जबकि कक्षों में बैठे चिकित्सक मास्क पहने थे।