{"_id":"619d3b1988ff6a6cba33fe13","slug":"distribution-of-lpg-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4454756111","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों तक हो रसोई गैस की फ्री होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों तक हो रसोई गैस की फ्री होम डिलीवरी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रसोई गैस की होम डिलीवरी को लेकर डीएसओ से वार्ता करते विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में विभिन्न संगठनों के लोगों ने रसोई गैस की फ्रीड होम डिलीवरी की मांग की है। उन्होंने कहा गैस एजेंसी संचालकों की लापरवाही और अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष चंद्र मोहन पांडेय, सभासद अनिल माहरा, जनमंच के मदन जोशी ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान शहीद गिरीश गैस सर्विस, पिथौरागढ़ गैस एजेंसी, तिलढुकरी गैस सर्विस समेत अन्य एजेंसी के लोगों ने फ्री होम डिलीवरी व्यवस्था करने पर सहमति बनाई। संगठनों के लोगों ने 15 दिनों में फ्री होम डिलीवरी व्यवस्था शुरू करने की बात कही।
फ्री होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को अपना पता और संपर्क नंबर एजेंसियों को उपलब्ध कराना होगा। सिलिंडर डिलीवरी के समय एजेंसियों को उपभोक्ताओं को सिलिंडर मूल्य की पर्ची देनी होगी। गैस सिलिंडर को तोल कर उपभोक्ता को दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुकिंग के आधार पर लिस्ट चस्पा कर लोगों तक गैस आपूर्ति की जाएगी और हर दिन उसका ब्योरा आपूर्ति विभाग को भी देना होगा। संगठन के लोगों ने उपभोक्ताओं से गैस वितरक से फ्री होम डिलीवरी के लिए अपील करने की मांग की है, जिससे वितरण वाले स्थान पर भीड़ न हो। इस दौरान गैस प्रबंधक ऊषा राणा समेत अन्य मौजूद रहे।