फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Discussion to save the water forest of the mountain

पहाड़ के जल जंगल, जमीन को बचाने के लिए चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Discussion to save the water forest of the mountain
पिथौरागढ़ में जल जंगल जमीन और मजदूरों के हितों को लेकर हुई बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारियों और जाग उठ पहाड़ संगठन की बैठक में जल, जंगल, जमीन और पलायन की रोकथाम पर चर्चा की गई। इस दौरान जल, जंगल, जमीन को बचाने और मजदूरों के हितों की रक्षा करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कुमौड़ में शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन पलायन रोकने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। स्थानीय बेरोजगार युवाओं, पहाड़ के शिल्पियों के पलायन को रोकने और बेरोजगारी के समाधान के लिए सरकारी विभागों में डी श्रेणी के ठेकेदार स्थानीय कुशल कारीगरों को साथ लेकर भवनों का निर्माण कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दिल्ली, गाजियाबाद की बड़ी-बड़ी कंपनियां बड़े स्तर पर कार्य को लेकर लोगों के साथ छल कर रही है।
विज्ञापन

छोटे स्तर पर अन्य प्रदेशों के लोग मजदूर बनकर आए थे। वह निजी भवनों के ठेके लेकर ठेकेदार बन गए हैं। इस कारण हमारे युवा अन्य प्रदेशों में मजदूरी कर रहे हैं जबकि अन्य प्रदेशों से आए मजदूर यहां आकर इंजीनियर और ठेकेदार बन गए हैं। पहाड़ पर अपराध की बढ़ोतरी की घटनाओं में भी अधिकतर बाहरी राज्यों के लोग ही लिप्त रहते हैं। बैठक में राज्य आंदोलनकारी गोपू महर, मनोज मेहता, करुणेश अधिकारी, धीरेंद्र सिंह, युद्धिठर चंद, विनीत पाठक, होशियार लुंठी, दिव्यांश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed