फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Discussion on improving the health facilities of the district hospital

Pithoragarh News: जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा

Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Discussion on improving the health facilities of the district hospital
पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम रीना जोशी। संवाद
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति और महिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के साथ बैठक की। इस दौरान पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित कार्यों और उन पर होने वाले व्यय को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम रीना जोशी ने सीएमएस जेएस नबियाल से कहा कि अस्पताल में किसी भी उपकरण की आवश्यकता है तो जनहित में इसके लिए पहले से स्वीकृति लेकर उपकरण क्रय किए जाए। इस दौरान चिकित्सक आवासों की मरम्मत, अस्पताल में मरीजों की भोजन व्यवस्था, इलेक्ट्रीशियन, सफाई कार्मिकों की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग कर्मियों की अवधि बढ़ाने पर चर्चा की गई। यूजर चार्जर अनुदान के रूप में मिले धन को खर्च करने और प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, मुख्य कोषाधिकारी विरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि महेश चंद्र मखोलिया, सांसद प्रतिनिधि पवन जोशी,राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि दीपक ठकुराठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed