{"_id":"5b1424914f1c1bda6e8b60fd","slug":"discussion-on-biodiversity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैव विविधता पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैव विविधता पर हुई चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़तीं बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
63वें जोहार वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मुनस्यारी के देवेंद्रा ज्योति हाल में जैव विविधता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वन विभाग, वन्यजीव संस्थान मल्ला जोहार विकास समिति, चिया संस्था आदि लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन ने मुनस्यारी में जैव विविधता से होने वाले नुकसान पर कार्यशाला का आयोजन किया, इसकी अध्यक्षता पूर्व वन संरक्षक भगत सिह बुर्फाल ने की। कार्यशाला में जैव विविधता प्रबंधन, जैव संरक्षण और आजीविका, बायो डायवर्सिटी पर अलग-अलग वक्ताओं ने चर्चा की और उपाय सुझाए।
विज्ञापन
जैव विविधता के मानक जैसे पर्यावरण की शिक्षा और जागरूकता, प्राकृतिक आवास, विदेशी खरपतवारों से सुरक्षा, प्राकृतिक चीजों का मूल्यांकन, जैव विविधता का लाभ समाज में बांटने पर वन्य जीव संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक गोपाल सिंह रावत ने चर्चा की और ईको सिस्टम के महत्व को भी लोगों को बताया। इस दौरान श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, डॉक्टर लक्ष्मी पांगती, भगत बोरा, डीएफओ विनय भार्गव, पूरन देउपा, एनएस सिंह, देव सिंह, मल्लिका विर्दी, थियो फिलिप, लोक बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बालिकाओं ने दिखाया फुटबाल में दमखम
मुनस्यारी। जोहार वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को बालिका वर्ग फुटबाल लीग मैच के दौरान पहला मैच राजकीय इंटर कॉलेज मुनस्यारी और पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, इसमें 5-0 से पब्लिक स्कूल विजयी रही। मनशिखा और आस्था ने दो-दो, आंचल ने एक गोल किया। मैच के मुख्य अतिथि जीतू जेष्ठा थे। दूसरा मैच जीआईसी मुनस्यारी और विद्या मंदिर के बीच हुआ, इसमें 3-0 से जीआईसी मुनस्यारी विजयी रही। पहला गोल मेघा, दूसरा गोल रीना तथा तीसरा गोल स्नेहा ने किया। निर्णायक उत्तराखंड रेफरी एसोसिएशन के सीनियर रेफरी सतीश कुलश्रेय, महेंद्र रावत, एसपी जोशी, पुष्कर लसपाल थे।
दरांती में होगा पौधरोपण
मुनस्यारी। जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को गैलपातल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा, इसके तहत जोहार सांस्कृतिक वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी सुबह 9 से बजे से दरांती में पौधरोपण करेगी। स्थानीय विद्यालयों के बच्चे और स्थानीय लोग रैली निकालेंगे। चित्रकला, भाषण, गायन प्रतियोगिता होगी, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
बांसबगड़ में लगाया स्वास्थ्य शिविर
मुनस्यारी। जोहार-मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को बांसबगड़ में स्वास्थ्य कैंप लगाकर सैकड़ों मरीजों का उपचार किया। बताया गया कि 4 जून को गोरपार के जौलढूंगा, 5 को दरांती में और 6 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।