{"_id":"6434421f39bb479238077784","slug":"disaster-victims-demand-displacement-pithoragarh-news-c-8-1-108294-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला के आपदा पीड़ितों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला के आपदा पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
Mon, 10 Apr 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बेनाप भूमि पर रह रहे आपदा पीड़ित सात परिवारों ने विस्थापन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार नाप भूमि वालों का विस्थापन तो कर रही है जबकि बेनाप भूमि पर रह रहे लोगों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने शीघ्र विस्थापन की मांग उठाई।
आपदा संघर्ष समिति के अध्यक्ष नेत्र कुंवर के नेतृत्व में आपदा पीड़ितों ने सोमवार को जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में प्रदर्शन किया। कुंवर ने कहा कि आपदा में अपना सबकुछ खो चुके लोगों के पास प्रशासन को साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए भी कागजात नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार सभी पीड़ितों का विस्थापन करना चाहिए।
बेनाप भूमि पर रह रहे क्षेत्र के आपदा पीड़ितों ने सरकार से न्याय करने की मांग की। इस दौरान आपदा संघर्ष समिति की नंदा बिष्ट, लक्ष्मी गुंज्याल, विक्रम पारिख, आपदा पीड़ित धन लाल, बिशन वर्मा, पाना देवी, किशन राम, कलावती देवी, सुरेश राम आदि मौजूद थे।