फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster Influence Invoice In Building On The Road Side

सड़क किनारे मकान बनाने पर आपदा प्रभावितों का चालान

Tue, 10 Oct 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Tue, 10 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Disaster Influence Invoice In Building On The Road Side
निर्माणाधीन मकान के पास खड़े आपदा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

30 जून 2016 के आपदा प्रभावित कुमालगौनी के लोगों को प्रशासन और सरकार जमीन का आवंटन नहीं करा पाए। इस पर बेघर हो चुके दो परिवारों ने कुमालगौनी के पास ही सड़क किनारे भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया। राजस्व विभाग ने निर्माण स्थल की जमीन को बेनाप बताते हुए दोनों लोगों का चालान कर दिया है। आपदा प्रभावितों ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


कुमालगौनी के आपदा प्रभावित बहादुर राम और महेश राम ने एक महीना पहले घटनास्थल के पास सड़क के किनारे मकान बनाना शुरू किया। एक सप्ताह पहले राजस्व विभाग ने जमीन को बेनाप बताते हुए चालान कर दिया। आपदा प्रभावितों का कहना है कि आपदा के बाद प्रशासन ने बेड़ीनाग के बैठोली गांव में जमीन देने का वादा किया था। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण जमीन आवंटन नहीं हो पाया। सरकार ने मकान बनाने के लिए केवल एक लाख रुपये दिए हैं। सरकार जमीन दिला नहीं पाई। इससे आपदा प्रभावितों के पास रहने की जगह नहीं है। उन लोगों के घर के पास सरकारी जमीन है।
विज्ञापन


इस जमीन को आवंटित करने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। कहा कि वह लोग मकान बना रहे हैं तो राजस्व विभाग चालान कर रहा है। हालांकि आपदा प्रभावितों ने चालान के बाद भी मकान बनाने का काम जारी रखा है। कहा है कि यदि प्रशासन जबरदस्ती करता है तो वह लोग आंदोलन शुरू करेंगे। कहा कि सरकार उन लोगों को मकान बनाने के लिए क्षेत्र में ही सरकारी जमीन का आवंटन करे। कुमालगौनी हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। पांच परिवार बेघर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed