फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 10 सड़कें बंद गैला पत्थरकोट में दो आवसीय भवन खतरे की जद में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Disaster in Pithauragarh
पंथगांव में भारी बारिश से ध्वस्त किचन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले की नदियां और गाड़-गधेरे उफान पर हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाली दो और 10 ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

गैला पत्थरकोट में भारी बारिश के कारण दो आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा पंथगांव में एक ग्रामीण का भोजन कक्ष ध्वस्त हो गया है।
सीमांत जिले के मुनस्यारी में सर्वाधिक 12.20 मिमी, बेड़ीनाग में 11.20, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट पांच-पांच और धारचूला में 2.4 मिमी बारिश हुई। चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-दर तिदांग, तवाघाट-सोबला सड़क पिछले कई दिनों से बंद है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ लोनिवि की बांस-आंवलाघाट, लोनिवि अस्कोट की तवाघाट-नारायण आश्रम और पीएमजीएसवाई धारचूला की मंसूरी-कांडा-होकरा, आदिचौरा-सिन्नी, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, सोसा-सिर्खा, पौड़ी घटकूना सड़क बंद है। गैला पत्थरकोट में रुद्र सिंह और बलवंत सिंह सिंह के आवासीय भवनों के आगे भूस्खलन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावितों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है। पंथगांव में डिगर सिंह का किचन ध्वस्त हो गया है। किचन के ध्वस्त होने से खाद्यान्न और बर्तन सहित सारा सामान खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी है।
कालिका-खुमती सड़क के बंद होने से लोग परेशान
धारचूला (पिथौरागढ़)। कालिका-खुमती निर्माणाधीन सड़क के बंद होने से लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधान गोपाल सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश में कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई है।

इस कारण ग्रामीण पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। सड़क में बनी दीवारों की गुणवत्ता खराब होने से दीवार गिरती जा रही है। उन्होंने शीघ्र सड़कों को खोलने और सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता बनाए रखने की मांग की है।
पिथौरागढ़ में हुई बारिश (मिमी में)
मुनस्यारी 12.20
बेड़ीनाग 11.20
पिथौरागढ़ 5.0
गंगोलीहाट 5.0
धारचूला 2.4
पिथौरागढ़ की नदियों का जल स्तर (मीटर में)
नदी जल स्तर खतरे का निशान
काली 888.65 890.00
सरयू 452.00 453.00
गोरी मदकोट 1212.10 1215.10
गोरी जौलजीबी 604.75 607.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed