{"_id":"5c7c206cbdec22736355280b","slug":"disaster-for-large-vehicles-on-the-thal-munasari-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी सड़क पर बड़े वाहनों के लिए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी सड़क पर बड़े वाहनों के लिए आफत
Mon, 04 Mar 2019 12:13 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क से बर्फ हटाता जीप चालक।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में आफत की बर्फबारी लगातार जारी है। बर्फबारी होने से शनिवार रात थल-मुनस्यारी सड़क फिर से बंद हो गई थी जिसे रविवार सुबह 11 बजे यातायात के लिए खोला गया। सड़क बंद होने से आधा दर्जन वाहन और दो सब्जियों के ट्रक फंसे रहे। छोटे वाहन तो निकल जा रहे हैं लेकिन बड़े वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है।
शनिवार देर शाम से क्षेत्र में बारिश जारी रही, जबकि ऊंची चोटियों कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती में हिमपात हुआ। इससे थल-मुनस्यारी सड़क फिर से बंद हो गई। रविवार सुबह लोनिवि की ओर से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी और स्नोकटर लगाए गए। कालामुनि से बलांति के बीच अभी भी बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। सुबह सड़क बंद होने से हल्द्वानी जाने वाली छह जीपें फंसी रही। वाहन चालक बेलचे से खुद ही बर्फ हटाने में जुटे रहे। बाद में बर्फ हटाने के बाद वाहन गंतव्य को रवाना हुए। गिनी बैंड के पास मुनस्यारी को सब्जी, फल लेकर आ रहे दो ट्रक और एक गैस सिलेंडर का वाहन फंसा है। बड़े वाहनों के लिए निकलने का स्थान नहीं होने से उन्हें मुनस्यारी पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, धारचूला में तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग भूस्खलन से बंद है।
धूप खिली तो मिली ठंड से राहत
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मार्च में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। सुबह साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। अलबत्ता दोपहर में गुनगुनी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अभी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। इसके फिर से मौसम के खराब होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
बाक्स
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़: 5 एमएम
गंगोलीहाट: 14 एमएम
मुनस्यारी: 23 एमएम
धारचूला: 7.8 एमएम
डीडीहाट: 2 एमएम