{"_id":"66f2f64c45c893830302130a","slug":"disaster-affected-peoplesirodi-village-displacement-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-113486-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सिरोड़ी गांव के आपदा प्रभावितों ने उठाई विस्थापन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सिरोड़ी गांव के आपदा प्रभावितों ने उठाई विस्थापन की मांग
Tue, 24 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के सीमांत कमलेड़ी ग्राम पंचायत के सिरोड़ी गांव के आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग की है। उन्होंने डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन देकर कार्यवाही मांग की है। प्रभावितों ने बताया कि 13 दिनों से वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौसाल में रह रहे हैं।
मंगलवार को 17 आपदा प्रभावित परिवारों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 12 और 13 सितंबर को आई भारी बारिश के कारण भूस्खलन से सिरोड़ी गांव खतरे की जद में आ गया। प्रशासन के निर्देश पर उन्हें अस्थायी रूप से प्राथमिक विद्यालय रौसाल में ठहराया गया है। अब स्कूल खुलने के कारण प्रभावित परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि भू वैज्ञानिक की रिपोर्ट में भी गांव संवेदनशील है। प्रभावितों ने सुरक्षित जगह पर विस्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहन राम, चरन राम, मनोहर राम, पुष्कर राम, दीवान राम, मदन राम, कमला देवी, चंद्री राम आदि शामिल रहे।