{"_id":"5e9dca868ebc3ed59e042a37","slug":"disambar-se-laapata-khvaankot-kee-mahila-ka-kankaal-mila-pithoragarh-news-hld3806754151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से लापता ख्वांकोट की महिला का कंकाल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से लापता ख्वांकोट की महिला का कंकाल मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना के ख्वांकोट गांव से 25 दिसंबर को लापता हुई महिला का कंकाल बलुवाकोट तीन किमी दूर सर्पताली में बरामद किया गया। महिला की मौत का अंदेशा अधिक बर्फबारी में फंसने से लगाया जा रहा है।
बलुवाकोट के थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने बताया कि शांति देवी (50) पत्नी हरि सिंह निवासी ग्राम अमाली, ख्वांकोट काफी समय से लापता थी। उसकी लापता की रिपोर्ट राजस्व क्षेत्र पट्टी ख्वांकोट में दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना जाजरदेवल थाने की एसआई पूजा मेहरा कर रही थीं।
शांति देवी को जनवरी प्रथम सप्ताह में ग्राम थौड़ा के खुमती, ओखलधार क्षेत्र में देखा गया। उसने वहां के लोगों को बताया था कि वह ओखलधार से नालालेख मंदिर जा रही है। उन्होंने बताया कि उसी दिन क्षेत्र में काफी बर्फबारी हुई थी। रविवार को ओखलधार से राम सिंह ने कंकाल देखे जाने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। ख्वांकोट से लापता महिला के परिजनों को बुलाया गया तो उन्होंने कपड़ों से शांति देवी की पहचान की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।