फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dirty water again in the tapes

नलों में फिर आया गंदा पानी

Sun, 22 Apr 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dirty water again in the tapes
पिथौरागढ़ में पानी की समस्या के चलते स्टैंड पोस्ट में पानी भरने को मजबूर लोग - फोटो : अमर उजाला

नवनिर्मित आंवलाघाट पेयजल योजना से रविवार को नगर के लोनिवि और नगरपालिका जोन में आपूर्ति की गई। नई लाइनों के जरिये हुई आपूर्ति चौथे दिन भी गंदगी लेकर आई। इससे खड़ाकोट, सेरा, घंटाकरण, बैंक रोड, लिंड्यूड़ा, बैंक रोड, नगर पालिका क्षेत्र, सिमलगैर वाले परेशान रहे। गंदा पानी देखकर लोगों ने इसका इस्तेमाल पीने में नहीं किया। मजबूरी मेें कपड़े, बर्तन धोने आदि सफाई के कार्य में इस पानी इस्तेमाल किया। लोगों को पेयजल के लिए एक बार फिर नौलों, धारों और हैंडपंपों की शरण लेनी पड़ी। 

विज्ञापन


वहीं, जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में मांग पर टैंकर भेजे, लेकिन नाकाफी साबित हुए। पहले से पानी की कमी और अब गंदा पानी आने से क्षेत्रवासियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। नगर के डिग्री कॉलेज, जीआईसी रोड, पांडेगांव, जगदंबा कालोनी, सरस्वती विहार आदि क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित रही। नलों से दिनभर नहीं के बराबर पानी आया।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान और जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार का कहना है कि नई लाइनों के चलते जंग लगा पानी आ रहा है। उन्होंने पानी के दूषित होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि जल निगम लाइनों की सफाई कर रहा है। दो-तीन दिनों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed