फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat municipality will provide employment to the unemployed in lockdown

अनूठी पहल: डीडीहाट नगर पालिका लॉकडाउन में बेरोजगारों को देगी रोजगार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Didihat municipality will provide employment to the unemployed in lockdown
कमला चुफाल,नगर पालिका अध्यक्ष डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉक डाउन में जब सभी लोग घरों में हाथों पर हाथ धरे बैठे हैं, ऐसे में डीडीहाट नगर पालिका ने अनूठी पहल की है। डीडीहाट नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल 16 अप्रैल से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए होम मेड मास्क की एक नई पहल शुरू करेंगी। पालिकाध्यक्ष के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है। पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने बताया कि 16 अप्रैल से नगर पालिका में होम मेड मास्क का निर्माण गृह उद्योग के रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा इसमें नगरपालिका क्षेत्र की महिलाएं युवतियां और युवा हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा जो भी इस रोजगार कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं, वो अपने वार्डों के वॉलिंटियर से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने सभी सात वार्डो के वॉलिंटियर की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। नगर पालिका हैंडमैड मास्क का रा मेटिरियल निशुल्क उपलब्ध कराएगी। घर में बैठकर प्रत्येक परिवार प्रतिदिन 50 से अधिक मास्क का निर्माण कर सकते हैं। नगरपालिका डीडीहाट इन मास्कों को 10 रुपये प्रति पीस के हिसाब से आपसे खरीदेगी, नगर और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जहां भी मास्क की आवश्यकता है। उन स्थानों पर पहुंचाएगी। मास्क बनाने के इच्छुक लोग सीधे नगर पालिका अध्यक्ष से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के लोगों से इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। डीडीहाट नगर का नाम पूरे देश और राज्य में लॉकडाउन में गृह उद्योग के रूप में नई पहचान दिलाएगा। पालिकाध्यक्ष 16 अप्रैल को इस कार्यक्रम को शुरू करेंगी। पालिकाध्यक्ष के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed