{"_id":"ef6f69f192839642e3717536ebd02cf2","slug":"didihat-district-would-then-movement-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले के लिए फिर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले के लिए फिर होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट जिले के लिए एक बार फिर आंदोलन की तैयारी होने लगी है। रविवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में कहा गया कि आठ दिसंबर को मदकोट दौरे में आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। एक माह के भीतर जिले का गठन न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। समाजसेवी मोहन सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि एक माह पूर्व एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया था लेकिन जिले के मामले में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
बैठक में संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष गणेश लाल साह ने कहा कि आठ दिसंबर को जिले की मांग एक बार फिर सीएम के सामने रखी जाएगी। यदि सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। संघर्ष समिति के संरक्षक गजेंद्र गंगू ने कहा कि अब जिले के गठन को ज्यादा समय तक टालना उचित नहीं होगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह, राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बोरा, कुंडल कन्याल, दीवान सिंह, दान सिंह कन्याल, पुष्कर बोरा समेत कई लोग उपस्थित थे। डीडीहाट जिले की घोषणा 15 अगस्त 2011 को हो गई थी लेकिन तब से यह मामला राजनीति में उलझ कर रह गया है।
विज्ञापन