फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharmgr to Delhi bus service

धरमघर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 29 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धरमघर/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, धरमघर/बेड़ीनाग Updated Sat, 29 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dharmgr to Delhi bus service
धरमघर से दिल्ली के लिए बससेवा शुरू होते समय मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

धरमघर से दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू कर दी है। इससे पहले बस सेवा शुरू करने के लिए सर्वे किया गया था। यह बस रोज सुबह छह बजे धरमघर से पांखू, थल, मुवानी होते हुए पिथौरागढ़ जाएगी। वहां से लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर के रास्ते दिल्ली को निकलेगी। अगले दिन अपरान्ह 4.30 बजे दिल्ली से इसी रूट से आकर अपरान्ह 2.30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगी और धरमघर के लिए निकलेगी। रोडवेज की बस सेवा शुरू होने से सीनियर सिटीजन और विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


शनिवार को समारोह पूर्वक बस को धरमघर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। बता दें कि 15 अक्तूबर को पांखू दौरे के समय मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरमघर से रोडवेज की बस सेवा शुरू करने का एलान किया था और दो सप्ताह के भीतर इस घोषणा को पूरा कर दिया।
विज्ञापन


बस सेवा शुरू करते समय रोडवेज के इंचार्ज आरपी पांडे, मैकेनिक मोहन सिंह भंडारी, सीनियर फोरमैन एसएस रावत, बेड़ीनाग के कनिष्ठ प्रमुख गोकुल पंचपाल, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र कार्की, चंद्रशेखर पाठक, हीरा सिंह आदि मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने मांग रखी कि टनकपुर से बेड़ीनाग आने वाली बस को यदि धरमघर तक भेजने की व्यवस्था की जाए तो लोगों को ज्यादा सुविधा मिलने लगेगी। इस बारे में अधिकारियों ने विचार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed