{"_id":"d1d3ee084bd51fdd3753cdf3334bfae0","slug":"dharchula-vice-president-of-the-tribal-council-reception-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष का स्वागत समारोह।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष का स्वागत समारोह।
ब्यूरो/अमर उजाला धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 04 May 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजाति कल्याण परिषद के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश रावत के पहली बार यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रावत का जौलजीबी, बलुवाकोट, बरम, कालिका में लोगों ने फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि कैलाश ने इस क्षेत्र की भरपूर सेवा की है। आज मुख्यमंत्री ने उनको बड़ा ओहदा देकर उनकी निष्ठा का सम्मान किया है। पूर्व प्रमुख होशियार खैर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस विश्वास के साथ उनको जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाह करेंगे। कार्यक्रम में दशरथी खैर, महेंद्र धामी, शंकर गर्ब्याल, नृप सिंह, विजय फिरमाल, राम सिंह रौतेला, डुंगर सिंह दानू, दौलत पाल आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन