{"_id":"5c9e5aa9bdec2214391edbda","slug":"dharchula-to-delhi-goes-to-the-worst-of-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला से दिल्ली को चली बस थल में हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला से दिल्ली को चली बस थल में हुई खराब
Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
थल में बस खराब होने से परेशानी यात्री।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस थल में खराब हो गई। बस के खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में देहरादून-मदकोट बस से 36 यात्री हल्द्वानी के लिए भेजे गए। लोगों में आए दिन रोडवेज की बसों में खराबी आने से नाराजगी है।
धारचूला-दिल्ली रोडवेज की बस थल-शेराघाट-हल्द्वानी होते हुए संचालित होती है। यह बस शुक्रवार को धारचूला से 36 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। थल पहुंचते ही बस में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बस में सवार यात्रियों को उतरना पड़ा। बाद में देहरादून से मदकोट के लिए जा रही बस से इन यात्रियों को हल्द्वानी के लिए भेजा गया।
बस में आई खराबी से कई यात्रियों को छत पर रखा सामान दूसरी बस की छत में रखना पड़ा। मुनस्यारी, धारचूला रूटों में संचालित होने वाली बसों के थल में आए दिन खराब होने की शिकायतें आ चुकी है। इससे लोगों में नाराजगी है। एनएसयूआई के मुनस्यारी अध्यक्ष विक्रम दानू का कहना है कि लंबी दूरी के लिए संचालित होने वाली बसों का वर्कशॉप में नियमित मेंटनेंस होता है। इसके बावजूद बसों में खराबी आने के मामलों की जांच होनी चाहिए। इधर रोडवेज के फोरमैन रमेश रावत ने बताया कि धारचूला से दिल्ली जा रही बस का साइकिल हैंगर टूट गया था। दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि सड़कों की हालत बेहद खराब है।