फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula-Munsiyari peaks covered with snow

बर्फ से लकदक हुईं धारचूला-मुनस्यारी की चोटियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dharchula-Munsiyari peaks covered with snow
बर्फ से लकदक धारचूला की व्यास घाटी का रौंकांग गांव। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/मुनस्यारी/पिथौरागढ़/बागेश्वर। रविवार रात और सोमवार सुबह की बारिश और इसके बाद हुई बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बारिश-बर्फबारी के बाद पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
विज्ञापन

दारमा और व्यास घाटी के 21 गांवों को बर्फ की सफेद चादर ने ढंक लिया है। बर्फबारी के बाद व्यास और दारमा घाटी के संपर्क मार्ग भी बर्फ से पट गए हैं। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर भी सीजन का सातवां हिमपात हुआ।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह बारिश हुई। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। धारचूला की दारमा घाटी के 14 गांवों में बर्फबारी के बाद घर और खेत एक फुट बर्फ से ढंक गए हैं। व्यास घाटी के चीन सीमा से लगे सात गांवों में एक फुट, आदि कैलाश पर्वत और ओम पर्वत पर दो फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। यहां इस साल की यह पांचवीं बर्फबारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि एक हफ्ते में दूसरी बार बर्फबारी हुई है। पैदल मार्ग भी बर्फ से ढंक गए हैं। इससे आवागमन में थोड़ी मुश्किलें आ रहीं हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण व्यास घाटी में बीआरओ को सड़क निर्माण कार्य करने में दिक्कत होने लगी है। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नाग्निधुरा में इस सीजन की सातवीं बर्फबारी है। सोमवार को खलिया, भुजानी टीआरसी में लगभग पांच इंच हिमपात हुआ। खलिया टॉप में लगभग एक फुट बर्फ पड़ी है।

बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाके
पिंडर घाटी के खाती, वाछम, सोराग, बदियाकोट की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। बोरबलड़ा, विचला दानपुर की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी की सूचना है। रानीखेत में रविवार की देर रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। नैनीताल में सोमवार सुबह एक से डेढ़ घंटे तक बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed