{"_id":"6732415f4b92bf594b02e0cd","slug":"dharchula-mobiles-ringing-on-nepali-sim-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-120069-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: नेपाल की सिम पर बज रहे धारचूला के मोबाइल, BSNL के जीएम से लोगों ने की टॉवरों के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: नेपाल की सिम पर बज रहे धारचूला के मोबाइल, BSNL के जीएम से लोगों ने की टॉवरों के संचालन की मांग
Tue, 12 Nov 2024 12:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:15 PM IST
सार
धारचूला के लोगों ने क्षेत्र में स्थापित बीएसएनएल के मोबाइल टॉवरों के संचालन की मांग पर 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी एसडीओ हिमांशु के माध्यम से महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर के संचालन की मांग पर BSNL के एसडीओ को ज्ञापन देते धारचूला के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धारचूला के लोगों ने क्षेत्र में स्थापित बीएसएनएल के मोबाइल टॉवरों के संचालन की मांग पर 90 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी एसडीओ हिमांशु के माध्यम से महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि टॉवरों का संचालन न होने से उन्हें संचार सुविधा नहीं मिल रही है और वे नेपाली सिम का प्रयोग करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
सोमवार को धारचूला के गांवों के लोग कैल्विन धामी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे और बीएसएनएल के प्रभारी एसडीओ को ज्ञापन दिया। कहा कि चीन सीमा पर बसे उनके गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए मोबाइल टॉवर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त से सभी टॉवरों के संचालन के दावे किए गए थे। अब तक टॉवरों का संचालन न होने से उन्हें संचार सेवा का लाभ नहीं मिल सका है। संचार सेवा न होने से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और लोगों को अपनों से बात करने के लिए नेपाल सिम का प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने शीघ्र मोबाइल टॉवरों के संचालन के साथ ही इन्हें स्थापित करने वाले स्थानीय ठेकेदारों को भुगतान करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा जल्द टॉवरों का संचालन नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में इंद्र धामी, जगत भंडारी, नीरज धामी, गोविंद धामी, नवीन धामी, मनोज धामी, किशन, मनीष आदि शामिल रहे।