फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula MLA Harish Dhami drains

धारचूला विधायक हरीश धामी नाले बहे, कार्यकर्ताओं ने बचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dharchula MLA Harish Dhami drains
इसी नाले को पार करने के दौरान 10 मीटर तक बह गए विधायक धामी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील केमोरी गांव में आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनकर लौट रहे धारचूला के विधायक हरीश धामी चिमड़ियागाड़ में अचानक आए मलबे के साथ बह गए। साथ में चल रहे कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल उन्हें बचाया। उनके मुंह, नाक और कानों में भी मलबा घुस गया था। नाले में बहने के दौरान बोल्डरों की चपेट में आने से विधायक को चोटें भी आई हैं। इस घटना के बाद उनके साथ चल रहे कार्यकर्ता भी बेहद घबराए नजर आए।
विज्ञापन

चामी पहुंचने पर घायल विधायक धामी का सेना के चिकित्सकों ने उपचार किया। विधायक धामी 19 जुलाई की रात को टांगा गांव में आई आपदा के बाद से लगातार प्रभावित क्षेत्रों में बने हुए हैं। इधर बृहस्पतिवार को ही आपदा प्रभावित गांवों में जा रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, तनुज पाल, जीत सिंह खत्री, त्रिलोक बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं के ऊपर मलबा गिरने लगा। इन कार्यकर्ताओं ने भागकर जान बचाई। भागने के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed