{"_id":"9e97b27c3bce87991c09a7a7ef5d29c1","slug":"dharchula-enforcing-parking-in-the-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में सेंटर पार्किंग व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में सेंटर पार्किंग व्यवस्था लागू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज जाम की समस्या से जूझ रहे धारचूला नगर में शुरू की गई सेंटर पार्किंग व्यवस्था के बेहतर नतीजे मिल रहे हैं। मुख्य बाजार में वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करने के बजाए सड़क के बीचोबीच खड़ा किया जा रहा है और दोनों ओर से वाहनों के निकलने लायक जगह छोड़ी जा रही है। करीब एक हफ्ते से लागू हो रही इस व्यवस्था से लोगों को जाम के झाम से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा से मिले निर्देश के बाद थाना प्रभारी बिजेंद्र शाह ने सेंटर पार्किंग की व्यवस्था को लागू कराया है। धारचूला नगर में सड़कें अन्य नगरों की तुलना में ज्यादा चौड़ी है। इस कारण सेंटर पार्किंग को लागू करने में कोई दिक्कत नहीं आई। अब सड़क के किनारे दोनों ओर वाहनों को खड़ा करने के बजाए उनको सड़क के बीच में पार्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों ओर से वाहनों के आने जाने के लिए जगह छोड़ी गई है। इससे न तो जाम की नौबत आ रही है और न बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े हो रहे हैं। थाना प्रभारी रोज इस व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं और बाकायदा पुलिस के जवानों की ड्यूटी व्यवस्था बनाए रखने में लगाई गई है।
विज्ञापन