{"_id":"5b1818154f1c1ba56e8b6846","slug":"dharchula-and-munsariyari-roads-are-closed-from-the-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से बंद रही धारचूला और मुनस्यारी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से बंद रही धारचूला और मुनस्यारी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला रोड पर मलबा गिरने से बाधित सड़क
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह हुई बारिश के दौरान मलबा आने से पिथौरागढ़-धारचूला, थल मुनस्यारी सड़क कई घंटे तक बंद रही, जबकि बांसबगड़-कोटा-पंद्रपाला सड़क मलबा आने से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर जौलजीबी के पास बलधार में सुबह 6.15 बजे भारी मलबा आ गिरा। बीआरओ ने डोजर लगाकर सुबह करीब 9 बजे सड़क खोली। सुबह करीब 11 बजे सड़क पर फिर मलबा आ गिरा। लगातार मलबा गिरने सड़क खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बलधार में एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी पर अटका है, जो कभी भी गिर सकता है। इस बोल्डर को समय रहते नहीं हटाया गया तो दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, थल-मुनस्यारी सड़क बनिक नामक स्थान के पास रात से बंद थी। सड़क खोलने के लिए लोनिवि के कोई इंतजाम नहीं थे। यात्रियों ने सड़क से बोल्डर, मलबा हटाकर सुबह करीब 9 बजे सड़क हल्के वाहनों के लिए खोली। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांसबगड़-कोटा पंद्रपाला सड़क किमी 14 और 15 में मलबा गिरने से बंद पड़ी है। मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। सड़क बंद होने से कोटा, पंद्रपाला के लोग परेशान हैं। इन लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा।
विज्ञापन