{"_id":"614f77fc8ebc3e0160752e94","slug":"dharana-for-road-in-moonakot-pithoragarh-news-hld4392848185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलतड़ी में सड़क निर्माण के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट के बेलतड़ी में सड़क निर्माण को लेकर धरना देते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर-बेलतड़ी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा न होने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने शनिवार से धरना शुरू कर दिया है। सड़क के बीचों बीच टेंट लगाकर पहले दिन छह गांवों के लोगों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने सड़क का काम शुरू न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
धारी, बेलतड़ी, क्वारबन, भाटीगांव, दिगरा, रौलियागांव के ग्रामीण शनिवार को बेलतड़ी में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने अशोकनगर-बेलतड़ी मोटर मार्ग पर टेंट लगाकर धरना शुरू किया। तारा दत्त भट्ट और दयाकिशन भट्ट धरने पर बैठे। ग्रामीणोें ने कहा कि 2004 में शुरू इस सड़क पर शासान-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। सैनिक बहुल इस क्षेत्र पर सरकार की अनदेखी के खिलाफ लोग मुखर हो चुके हैं।
विज्ञापन
कई बार कहने के बाद भी सड़क के बचे हिस्से पर काम शुरू न होने से गुस्साए लोग अब शांत नहीं बैठने वाले हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन ने कहा कि सरकार जल्दी ही सड़क के लिए पैसा रिलीज कर डीपीआर नहीं बनाती तो क्रमिक अनशन से आमरण अनशन तक किया जाएगा। ग्रामीणों के धरने को व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, आप नेता चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, महादेव भट्ट ने भी समर्थन दिया। इस दौरान जीवानंद भट्ट, आनंदी देवी, शांति देवी, ममता भट्ट, सुनीता भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।