फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   dhaarachoola mein gaharaaya peyajal sankat

धारचूला में गहराया पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
dhaarachoola mein gaharaaya peyajal sankat
धारचूला के गलाती में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करते गांव के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
चार दिन पूर्व क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते गलाती के स्रोत से आने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बाजार में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से टैंकर और पिकअप वाहन से लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

गलाती के पेयजल स्रोत से नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है। रविवार रात भारी बारिश में भूस्खलन होने से पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई। इससे नगर में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। पानी की समस्या को देखते हुए जल संस्थान की ओर से नगर में टैंकर और पिकप गाड़ी से नगर में पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

पानी के वाहन आते ही लोग खाली बर्तन लेकर दौड़ लगा रहे हैं। जल संस्थान के एई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि गलाती के स्रोत से नगर को दो पाइप लाइनों के जरिये पानी की आपूर्ति होती है। दोनों ही लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। बताया कि एक पेयजल लाइन को जोड़ दिया गया है। उसमें शाम तक आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि दूसरी लाइन लाइन को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पानी की समस्या के चलते महिलाएं और बच्चे हैंडपंप और स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed