{"_id":"6536ae4234a6276856084a68","slug":"devotees-gathered-in-the-temple-on-mahanavami-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6093-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महानवमी पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महानवमी पर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 23 Oct 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महानवमी पर जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। सोमवार को शिवालय मंदिर पुराना बाजार, कालसिन भूमिया देवता पितरौटा, मां कौशल्या मंदिर हुड़ेती, मां भगवती मंदिर पौंण, उल्का देवी मंदिर, चंडिका धूरा, गुरना माता मंदिर, मां कामाख्या मंदिर, मां जयंती मंदिर ध्वज, मां कोटगाड़ी मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
पुराना बाजार मंदिर के पुजारी विनोद पांडेय ने बताया कि मां की नौ दिन तक सच्चे मन से विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मां का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिरों में भक्तों ने दिन भर भजन कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। संवाद