फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devlopment of Laspa

लास्पा में पर्यटकों की सुविधा के लिए भवन निर्माण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Devlopment of Laspa
लास्पा गांव। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मल्ला जोहार के माइग्रेशन गांव लास्पा में पर्यटकों की सुविधा के लिए भवन निर्माण की मांग उठी है। ग्रामीणों का कहना है कि लास्पा में पर्यटकों की सुविधा के लिए भवन न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार 2001 से उत्तराखंड बनने के बाद से मल्ला जोहार के माइग्रेशन गांव लास्पा में कोई भी सरकारी भवन नहीं बन पाया है, जबकि लीलम, बुगडियार, नहरदेवी मापांग, रिलकोट तक रास्ते के नजदीक कई भवन बने हैं जो खंडहर बन गए हैं। ग्रामीणों ने भवन बनाने की मांग की है ताकि माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों और पर्यटकों को आवासीय सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल सिंह लस्पाल का कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते लास्पा गांव को कोई लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि लास्पा में लगभग 150 परिवार हर साल माइग्रेशन पर जाते हैं। उन्होंने सरकार से लास्पा गांव में सार्वजनिक भवन निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed