फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devakrishna becomes president of Ran Kalyan Sanstha

देवकृष्ण फकलियाल बने रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Devakrishna becomes president of Ran Kalyan Sanstha
रं कल्याण संस्था की बैठक में उपस्थित संस्था के पदाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
रं संग्रहालय में आयोजित विशेष बैठक में रं कल्याण संस्था अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद देवकृष्ण फकलियाल को नए अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के नए नगर मंडल अध्यक्ष बनने के बाद गर्ब्याल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैठक में गर्ब्याल ने कहा कि चूंकि रं कल्याण संस्था एक गैर राजनीतिक है। भाजपा का नगर अध्यक्ष बनने के बाद स्वेच्छा से वह धारचूला इकाई के अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। इसके बाद सर्व सम्मति से देवकृष्ण फकलियाल को नया अध्यक्ष चुना गया। मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने गर्ब्याल के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए उन्हें शुभकामना दी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अजय नबियाल ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकारिणी तालमेल के साथ कार्य करेगी। इस बीच रं यूथ फोरम का भी गठन किया गया। इसमें हरीश कुटियाल अध्यक्ष, निहारिका गर्ब्याल, पुष्पा नगन्याल, शीला ह्यांकी को उपाध्यक्ष, दिनेश चलाल को महासचिव, कविंदर बुदियाल, महेश होतियाल, सुखराज चलाल संगठन सचिव बनाए गए। रितेश गर्ब्याल को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही संयोजकों की भी नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सभी मिलकर संस्था को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर संरक्षक डॉ. जगमोहन गर्ब्याल, महासचिव राम सिंह ह्यांकी, प्रेमा कुटियाल, प्रद्युम्न गर्ब्याल, सुंदर बौनाल, पूरन ग्वाल, दीपक रौंकली, कुसुम देवी, देवकी देवी, भगेश्वरी देवी, लक्ष्मी रायपा उर्मिला गुंज्याल, अंजू रौंकली, बिंदु रौंकली, राजेंद्र सिंह, दशरथी कुटियाल, सक्कु देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed