{"_id":"5ba6749b867a557eb16762b2","slug":"deteriorating-condition-of-two-students-sitting-on-dharni","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे दो छात्रों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे दो छात्रों की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की मांग को लेकर धारचूला में धरने में बैठे छात्र-छात्रा और अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श गांव के राजकीय इंटर कॉलेज जुम्मा में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे दो छात्रों की हालत बिगड़ गई। दोनों छात्रों को सीएचसी धारचूला में भर्ती किया गया है। छात्रों एवं अभिभावकों के आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
धारचूला के दूरस्थ में स्थित सांसद आदर्श गांव़ के इंटर कॉलेज जुम्मा में शिक्षकों के 13 पद रिक्त चल रहे हैं। ढाई सौ बच्चों का भविष्य तीन शिक्षकों के भरोसे छोड़ा गया है। इससे नाराज अभिभावकों ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के साथ धारचूला तहसील परिसर पर धरना शुरू किया था। धरने के दूसरे दिन दो छात्रों 11वीं कक्षा के गोकुल सिंह और 12वीं के मोहन सिंह का स्वास्थ्य खराब हो गया। इस पर अभिभावक संघ अध्यक्ष विशन सिंह धामी ने उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि जब सांसद के गोद लिए आदर्श गांव के विद्यालय में पांच साल से शिक्षक नहीं हैं तो अन्य स्कूलों की स्थिति समझी जा सकती है। विधायक हरीश धामी को आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सोमवार को विधानसभा में मुद्दा प्रमुखता से उठने की बात कही है। इधर, डीएम सी रविशंकर ने राजकीय इंटर कॉलेज जुम्मा को स्मार्ट क्लासेस के तहत एक प्रोजेक्टर, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और पठन-पाठन की सीडी शीघ्र देने की बात कही है।
विज्ञापन