फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Destruction is just destruction everywhere

जिधर तक नजर जा रही बस तबाही का ही मंजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Destruction is just destruction everywhere
मुनस्यारी के जोशा में ध्वस्त मकान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आपदा ने बंगापानी तहसील के गांवों में भारी तबाही मचाई है। जहां तक नजर जा रही है केवल तबाही का ही मंजर नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि पुल और सड़कें बह जाने से लोग एक गांव से दूसरे गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से आपदा पीड़ित खेतों में एकत्र होकर रात गुजार रहे हैं। आपदा ने भले ही जख्म धरती को दिए हों लेकिन आंसू इंसानों के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के टांगा गांव में 19 जुलाई को पहली बार भीषण विपदा आई थी। इस विपदा में 11 लोग जिंदा दफन हो गए थे। इसी रात बारिश ने मुनस्यारी के गैला गांव में भी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदगी लील ली थी। टांगा गांव के लोग अब जान बचाने के लिए चार किमी दूर सेरा स्कूल में बने कैंप में रह रहे हैं। अभी इस गांव के लोगों के लिए प्रशासन व्यवस्था भी नहीं कर पाया था कि बारिश ने 26 जुलाई की रात को धामी गांव में एक मकान को जमींदोज कर दिया था। इस घटना में मां-बेटा जिंदा दफन हो गए, जिसमें अब तक महिला लापता है। इसी रात तेजम तहसील के गूंठी गांव में भी एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। धामी गांव में राहत बचाव का काम चल ही रहा था कि 27 जुलाई की रात मौसम ने क्षेत्र में फिर तबाही मचा दी। बरम के मेतली गांव और जाराजिबली में दो महिलाएं मलबे में जिंदा दफन हो गईं। इनमें से जाराजिबली में लापता महिला का अब तक सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के मेतली, बगीचागांव, लुम्ती, जारा जिबली और मोरी गांवों में दूसरे दिन भी मदद नहीं पहुंच सकी है। सेना और एसडीआरएफ के जवान क्षेत्र में राहत एवं बचाव के प्रयासों में लगे हैं, लेकिन नदियों में पुल और संपर्क मार्गों के बह जाने से गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक लाना आसान नहीं है। मेतली, बगीचाबगड़, मोरी और जारा जिबली गांवों में सभी घरों में मलबा घुसा हुआ है। ग्रामीण बच्चों के साथ खेतों में रात गुजार रहे हैं। यही हाल मुनस्यारी तहसील के जोशा और धापा गांवों का भी है। यहां के 60 से अधिक परिवार जंगल और खेतों में बने टेंटों में रह रहे हैं। लुम्ती के रमेश सिंह ने बताया कि गांव से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। अभी तक मदद नहीं पहुंची है। अधिक बारिश होते ही खेतों में चले जाते हैं। बंगापानी और बरम के बीच में पुल बहने से बंगापानी का संपर्क शेष दुनियां से कटा हुआ है। न यहां के लोग क्षेत्र से बाहर जा पा रहे हैं और नहीं कोई अधिकारी या अन्य मदद इन तक पहुंच पा रही है। क्षेत्र की सड़कें और रास्ते बंद होने से बीमार और गर्भवती महिलाओं को स्थानीय अस्पतालों तक पहुंचाने में भी लोगों के आंसू निकल रहे हैं।

मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ की रई गाड़ उफान पर आ गई।

मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ की रई गाड़ उफान पर आ गई।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed