फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration regarding poor health services in Kanalichina

कनालीछीना में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding poor health services in Kanalichina
कनालीछीना में कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को एम्स की तर्ज पर तैयार करने की मांग को लेकर लोगों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनालीछीना में राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक और कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में लोगों ने कुमाऊं की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर धरना दिया। कहा कि बदहाल चिकित्सा सेवाओं के कारण कुमाऊं के लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ रहा है। गरीब लोग उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार को शीघ्र क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करना चाहिए। प्रदर्शन में सुनील भंडारी, हिमांशु ओझा, हरीश दिगारी, दान सिंह भंडारी, कैलाश कापड़ी, हरीश उपाध्याय, नारायण राम कोहली, दलीप राम, कुंडल सिंह दिगारी, राजेंद्र पोखरिया, आनंद बल्लभ ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed