फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration on the street for the road

सड़क के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 20 Mar 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on the street for the road
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बेड़ीनाग में लछीमा-ओखरानी सड़क निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन की गूंज जिला मुख्यालय पहुंच गई है। अब तक सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क को जल्द वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को कई ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क संपर्क न होने से कई गांव विकास की मुख्य धारा से कटे हैं। परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है। ग्रामीण सड़क सुविधा की मांग लगातार उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन ग्रामीणों को आमरण अनशन तक करना पड़ रहा है। इस दौरान मुकेश पाठक, गिरीश पाठक, अरविंद, विराट, मुकेश भट्ट, महेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन


बजट सत्र में स्वीकृति की मांग
ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दे रहे उक्रांद ने सरकार से इसी बजट सत्र में सड़क को वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की है। इस संबंध में दल के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने सीएम को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि वर्ष 2005 में स्वीकृत योजना अभी भी मूर्त रूप नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के लिए आंदोलन जारी
बेड़ीनाग। महरी धर्मशाला में सड़क निर्माण की मांग के आमरण अनशन पर बैठे भुवन चंद्र पाठक (60) के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को उनका आमरण अनशन का सातवां दिन है। ग्रामीण हलियाडोब-ओखरानी-नाचनी मार्ग के शेष भाग की वित्तीय स्वीकृति और कार्य शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। मंगलवार को अनशनस्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष बसंत बल्लभ पाठक ने कहा कि आमरण अनशन के 20 दिन बाद भी शासन-प्रशासन का उदासीन रवैया बरकरार है। मंगलवार को धरने पर भुवन पाठक, कैलाश पाठक, ममता पाठक, तनुजा पाठक, रमा देवी आदि बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed