{"_id":"66882d1e86ee0a894e011984","slug":"demonstration-on-demand-of-opening-college-in-moonakot-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-115123-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मूनाकोट में महाविद्यालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मूनाकोट में महाविद्यालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन
Fri, 05 Jul 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट में महाविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में जन प्रतिनिधियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे मूनाकोट के लोगों ने जिलाधिकारी रीना जोशी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत मूनाकोट में महाविद्यालय की स्वीकृति के लिए एक वर्ष पूर्व जमीन का चयन राजस्व विभाग और उच्च शिक्षाधिकारियों ने किया था। महाविद्यालय के संचालन के लिए कक्षाकक्ष और भवन उपलब्ध हैं। महाविद्यालय के संचालन के लिए क्षेत्र में 15 इंटर काॅलेज हैं। इनमें छात्र संख्या अच्छी है। कहा कि महाविद्यालय खुलने से मूनाकोट के साथ ही पीपलकोट, गौड़ीहाट, भटेड़ी, झूलाघाट, मायालेख, डुंगराकोट, कमलेश्वर, क्वीतड़, कुम्डार, कुसौली, वड्डा, मड़मानले, दोबांस, भड़कटिया इंटर कालेज आदि जगहों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।
महाकाली की आवाज के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि पिथौरागढ़ डिग्री काॅलेज को कैंपस बना दिया गया है। इसलिए नया महाविद्यालय खोला जाना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह के अंतर्गत मांग के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में संजीव जोशी, योगी भट्ट, दिनेश, जगमोहन चंद, शंकर खडा़यत समेत कई लोग शामिल रहे। संवाद