फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of villagers of Kirgaon to demand water and road

Pithoragarh News: पानी और रास्ते की मांग के लिए किरगांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 14 May 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers of Kirgaon to demand water and road
पिथौरागढ़। नगर से लगे किरीगांव में पेयजल संकट और रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग जल्द पूरी नहीं होने पर परिवार सहित कलक्ट्रेट में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हर घर नल हर घर जल योजना के तहत बनी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल योजना से जगह-जगह अवैध पेयजल कनेक्शन भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे संपर्क मार्ग को एक व्यक्ति ने रोक दिया है। संपर्क मार्ग का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। कार्य रुकवाने वाला व्यक्ति मजदूरों को भी धमका रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब मामले की जांच कर शेष मार्ग को पूरा कराने और पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में शमशेर सिंह, रेखा चंद, मीना मल्ल, गीता देवी, तुलसी देवी, संगीता, देवकी साही, लीलावती भंडारी, लीला देवी, सुनीता बिष्ट सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोस्टर के अनुसार किया जा रहा पेयजल वितरण

जल संस्थान के साथ ही जल निगम भी कर रहा है पेयजल वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। इससे निपटने के लिए अभावग्रस्त इलाकों में पेयजल वितरण के लिए रोस्टर तैयार किया गया है। डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर जिले में संभावित ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट को लेकर जल संस्थान और पेयजल निगम की ओर से पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार पेयजल वितरण किया जा रहा है।
यह पहला मौका है जब गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए जल संस्थान के साथ ही जल निगम भी पेयजल वितरण के कार्य पर लगा हुआ है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल युनूस के अनुसार अभावग्रस्त क्षेत्रों में विभागीय टैंकरों के अलावा पिकअप और अन्य वाहनों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। संवाद

--
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

चंपावत। पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। एसडीएम सदर सौरभ असवाल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को जल वितरण से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह पेयजल वितरण हेल्पलाइन नं. 1077 (टोल फ्री नंबर), 05965-230-485, 1800-180-4100 पर संपर्क कर सकते है। संवाद

--
भूमिगत सिंचाई लाइन बिछाने की मांग उठाई

टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के कई ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने नलकूप विभाग से ग्राम पंचायत टनकपुर, ज्ञानखेड़ा मोहनपुर में भूमिगत सिंचाई लाइन बिछाने की मांग की है। सोमवार को नलकूप विभाग में ईई को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि भूमिगत सिंचाई लाइन न होने से किसानों को फसल की सिंचाई में दिक्कत आ रही है। उन्होंने गांवों का सर्वे कर भूमिगत लाइन बिछाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य गीता सेठी, ग्राम प्रधान मोहिनी चंद, हरीश चंद, सुभाष चंद, हरिओम सेठी, प्रकाश चंद, दीपक चंद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed