फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of Panchayat representatives and people on the collectorate

पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 19 Dec 2018 10:26 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 19 Dec 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Panchayat representatives and people on the collectorate
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते कनालीछीना के लोग - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-धारचूला एनएच के चौड़ीकरण में कटी कृषि भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज कनालीछीना के पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र प्रमुख ने एक माह में प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं देने पर एनएच पर जाम लगाने और सड़क चौड़ीकरण का काम रोकने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


क्षेत्र प्रमुख प्रशांत भंडारी के नेतृत्व में बुधवार को कनालीछीना क्षेत्र से लगभग दो सौ की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी जिला मुख्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क कटिंग में कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़, अस्कोड़ा, पलेटा, गुड़ौली सहित सड़क से सटे अन्य गांवों के किसानों के खेत कट गए थे। कटिंग के कारण किसानों की खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन


कई साल बाद भी प्रभावित किसानों को भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है, जबकि इस मामले को डीडीहाट तहसील प्रशासन के समक्ष भी कई बार रखा जा चुका है। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीआरओ से किसानों को कटी भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष जानकी उपाध्याय, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय, प्रधान होशियार सिंह बिष्ट, जगदीश कुमार, पूरन सिंह, बलवंत कुमार, बीडीसी सदस्य पप्पू खोलिया, शिवराज सिंह, बसंत पांडेय, धरम सिंह कन्याल, मनोज लुंठी, विनय, रोबिन भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टआफिस की इंटरनेट सेवा सुधारी जाए
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय पहुंचे कनालीछीना क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम के समक्ष कनालीछीना पोस्टआफिस में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण पैदा हो रही समस्या भी रखी। कहा कि इंटरनेट के ठीक तरह से काम नहीं करने से पिछले डेढ़ साल से खाते नहीं खुल रहे हैं। आम जनता सहित व्यापारी वर्ग परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed