फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration for water with empty pots

सरस्वती विहार की महिलाओं का खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for water with empty pots
पिथौरागढ़ सरस्वती विहार में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सरस्वती विहार में 10 दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। विभाग को कई बार बताने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। इसके विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने रविवार को जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र जलापूर्ति सुचारु न होने पर जल संस्थान में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाएं रविवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में खाली बर्तन लेकर सरस्वती विहार के पुराना नर्स सेंटर में एकत्र हुईं। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारे लगाए। तिवारी ने कहा कि 10 दिन से पानी न आने से लोग परेशान हैं। जल संस्थान की घोर लापरवाही के कारण लोगों को सारे काम छोड़ कर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मुन्नी देवी और गायत्री जोशी ने कहा घर के सारे काम छोड़ धारे से पानी ढोना पड़ रहा है। धारे पर भी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। तब जाकर घंटों बाद पानी मिल पा रहा है। इसी काम में सारा दिन बीत जाता है। आनंद पांडेय और चंद्रशेखर उप्रेती ने कहा कि सभी परिजन सुबह-शाम पानी ढोते थक जा रहे हैं। शासन-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यदि 24 घंटे में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो जल संस्थान में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में हेमलता उप्रेती, मंजू कार्की, लीला पांडेय, गायत्री जोशी, शिवम पंत, रिया, निकिता, सुमन, मुन्नी, मंजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed