{"_id":"5aae9eb64f1c1b094a8b5ef8","slug":"demonstration-against-seiyo-s-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूमो का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूमो का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी को लेकर प्रदर्शन करते सीमांत यूथ मोर्चा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने मार्च में पहाड़ पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने का ऐलान किया था, लेकिन अब तक जिला महिला और पुरुष अस्पताल को भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सीयूमो के डीडीहाट प्रभारी नरेंद्र ग्वाल के नेतृत्व में गांधीचौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री ने मार्च में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी चिकित्सक की नियुक्ति सीमांत जिले में नहीं की गई है। कहा कि जिला पुरुष और महिला अस्पताल में अब तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने में सरकार नाकाम रही है।
विज्ञापन
इन अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट समेत कई चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। अस्पताल पर जिले की पांच लाख आबादी के साथ ही नेपाल और पड़ोसी जिले चंपावत का भी दबाव रहता है। डॉक्टर नहीं होने से लोगों को अस्पतालों का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में राहुल खत्री, नवीन शर्मा, मनोज सिंह, विक्रम सिंह, संजय सिंह, विनय भाटिया, टिकेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।