फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstrating the demand for equal pay for equal work

समान कार्य के लिए समान वेतन की देने की मांग को प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstrating the demand for equal pay for equal work
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राजस्व कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। राजस्व कर्मियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजस्व कर्मी चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सूर्य प्रकाश पांडेय, भूपेंद्र पंत, मनीषा बिष्ट पंवार, पंकज नेगी, तीरथ सिंह बिष्ट, शिवेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमाणपत्रों के अभाव में नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
चंपावत/लोहाघाट। राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के विभिन्न प्रमाणपत्र न मिलने से उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मी राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत न किए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग के साथ समान संसाधन देने सहित अन्य की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। चंपावत में पुष्कर नाथ की अध्यक्षता और राजीव मेहरा के संचालन में हुए धरना प्रदर्शन में विजय सिंह भंडारी, ईश्वरी राम, शंकर सिंह, उमेश नेगी, नीरज कुमार, अनुज उप्रेती आदि शामिल रहे। लोहाघाट में पटवारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहां महेंद्र सिंह चौड़िया, राकेश सिंह फर्त्याल, सलमान, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, सुरेश राम, लता कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed