{"_id":"6ad26df67ed4016c14031071","slug":"demanded-payment-of-regular-honorarium-submitted-a-memorandum-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145680-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नियमित मानदेय के भुगतान की मांग उठाई, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नियमित मानदेय के भुगतान की मांग उठाई, ज्ञापन सौंपा
Sat, 17 Oct 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नियमित मानदेय का भुगतान समेत दो सूत्री मांगों के लिए मुखर हो गई हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएम कैंप कार्यालय में सौंपा। उन्होंने अविलंब मांगों के निदान पर जोर दिया।
शुक्रवार को कार्यकर्ता सीएम कैंप कार्यालय पहुंची। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा कि मानदेय के अनियमित भुगतान से वह परेशान हैं। फरवरी माह से केंद्रीय अंश नियमित रूप से नहीं आ रहा है। राज्यांश और केंद्रांश की बकाया राशि का माह वार स्पष्ट विवरण देते हुए लंबित भुगतान शीघ्र कराने और पोषाहार की नियमित आपूर्ति कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शांति देवी, देवकी सामंत, मीरा महर, रजनी बिष्ट, अनीता टम्टा, नीता पांडेय, प्रीति मिश्रा आदि शामिल रहे।