फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to solve the problems of Darma Valley

Pithoragarh News: दारमा घाटी की समस्याओं का समाधान करने की मांग

Fri, 22 Dec 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to solve the problems of Darma Valley
पिथौरागढ़। दारमा घाटी की समस्याओं का समाधान की मांग को लेकर लोगों ने डीएम कार्यालय में पत्र दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से दारमा घाटी के लोग समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, इसके बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोग सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल और छोरी बोनाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोबला में पुल एक साल से बंद चल रहा है। उन्होंने पुल को जल्द यातायात के लिए खोलने और सेला- नागलिंग सड़क को ठीक करने की भी मांग की है। इसके बाद उन्होंने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर दारमा घाटी में बंदरों सहित अन्य जंगली जानवरों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर खेती के साथ ही लोगों के लिए भी खतरा बन गए हैं। बागवानी को नुकसान पहुंचाने से किसान परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed