{"_id":"669ab70129e0b980b808ad94","slug":"demand-to-repair-footpaths-damaged-by-heavy-rains-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115679-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारी बारिश से ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारी बारिश से ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग
Sat, 20 Jul 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम रीना जोशी से मुलाकात कर रालम क्षेत्र में भारी बारिश से ध्वस्त रास्तों को ठीक करने की मांग की।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने रालम में रास्तों को जल्द ठीक करने की मांग की। कहा कि मंदाकिनी नदी के तेज प्रवाह के कारण मदकोट देवीबगड़ के सभी परिवार आपदा की जद में आ गए हैं। उन्होंने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कराने और आपदा प्रभावितों को राहत देने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप रावत, विजय राणा, ईश्वर नब्याल, दीपू चुफाल, लवराज रावत, राजेश दरियाल, नरेंद्र राणा, सोनू राणा आदि मौजूद रहे।
इधर चामी-मेतली सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से उन्हें आठ किमी पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दरपान सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह, प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।