फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to remove Chief Election Commissioner; Congress stages a sit-in

Pithoragarh News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, कांग्रेस ने दिया धरना

Sat, 03 Oct 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove Chief Election Commissioner; Congress stages a sit-in
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक में धरना दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार के साथ मिलकर मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। पूरे देश में चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर वोटों की चोरी कर रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में भी गड़बड़ी सामने आई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे गए तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। यहां यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत और नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed