फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to open the road leading to five villages

पांच गांवों को जाने वाले रास्ते को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demand to open the road leading to five villages
पांच गांवों को जाने वाला रास्ता खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन के अंतिम छोर पर स्थित गेट पर ताला लगाने से सात गांवों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर गेट को खोलने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस लाइन के नजदीक मैथाना, निराड़ा, चामी, बुधखोला, जाखनी सहित पांच गांवों के लोग सालों से जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए पुलिस लाइन के भीतर से ही आवागमन करते आ रहे थे, लेकिन अब पुलिस महकमे ने लाइन के अंतिम छोर पर बने गेट को बंद कर दिया है, जिससे गांव से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें अब मुख्यालय पहुंचने के लिए सात किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। गांव में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ जाने पर उसे अस्पताल पहुंचाने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। इस दौरान उन्होंने एसपी को रास्ता खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र रास्ता नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कैलाश चंद, मुकेश गिरी, भाष्कर, ऊषा, महेंद्र कुमार गिरी, दामोदर गिरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed