फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand to link Baikunth Dham with tourism scheme

Pithoragarh News: बैकुंठ धाम को पर्यटन योजना से जोड़ने की मांग

Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to link Baikunth Dham with tourism scheme
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सिराकोट की पहाड़ी पर स्थित पर्यटन स्थल बैकुंठ धाम को उत्तराखंड के पर्यटन योजना के तहत पर्यटन मानचित्र में लाने की मांग उठी है। बैकुंठ धाम में हर साल सैकड़ों पर्यटक हिमालय दर्शन के लिए पहुंचते हैं लेकिन पर्यटन मानचित्र में इस स्थान का जिक्र तक नहीं है। बैकुंठ धाम ट्रस्ट के प्रबंधक डीएस पांगती ने बताया कि यहां से हिमालय की सबसे बड़ी रेंज पर्यटकों को आकर्षित करती है। इसलिए हर साल अक्तूबर से मार्च तक गुजरात तक के कई पर्यटक बैकुंठ धाम दर्शन के लिए आते हैं। इसके बावजूद पर्यटन विभाग की नजर इस स्थल पर नहीं पड़ी है। इस कारण बाहरी राज्यों से आने वाले कई पर्यटकों को इस स्थान की जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रस्ट के सचिव संजय पंत ने बताया कि इस स्थान को पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed