फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand of Sukha Rahat in Moonakot

गौड़ीहाट में किसानों ने सूखे से राहत देने के लिए किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand of Sukha Rahat in Moonakot
गौड़ीहाट में सूखा राहत राशि देने की मांग को लेकर प्रर्दशन करते किसान और कास्तकार। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के गांवों में बारिश न होने से फसल सूख चुकी है। गौड़ीहाट के किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन कर पूरे ब्लॉक को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत राशि देने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुजुर्ग राज्य आंदोलनकारी ज्योतेंद्र सिंह धारियाल के नेतृत्व में सोमवार को कई किसान गौड़ीहाट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण पूरा ब्लॉक सूखे से ग्रसित हो गया है। इससे फसलें और बागवानी पूरी तरह चौपट हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से ब्लॉक के गांवों में टीम भेजकर सूखे का आकलन करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बची फसल को जंगली जानवर और बंदरों ने बर्बाद कर दिया है। खेतों में बोया गेहूं, सरसों, जौ, मसूर, चना सूखे की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से राहत राशि देकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इस दौरान शमशेर सिंह, पुष्कर सिंह, नारायण सिंह, ललित सिंह, लक्ष्मी दत्त भट्ट, मोहन सिंह, भगवान सिंह, श्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed