{"_id":"602589da8ebc3ee96f777f43","slug":"demand-of-rural-pithoragarh-news-hld414461031","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे गंगसेरा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे गंगसेरा के ग्रामीण
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सेरा गंगोरा क्षेत्र के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रामगंगा नदी पर पुल बनाने सहित तीन सूत्री मांगों के लिए रुनाथल, सेरा गंगोरा के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 2022 के विधान सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बेड़ीनाग विकासखंड के रुनाथल, गंगोरा सेरा, काफलखोरी, बेलखेत, मल्ली गंगोरा, डांसीखेत, बरमतड़ी, मुलीगाड़, बिनकोट गांव की दो हजार की आबादी के मुवानी आने के लिए रामगंगा नदी में पुल नहीं बना है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। बरसात में नदी का जल स्तर बढ़ने पर उन्हें छह किमी दूर चोपड़ा जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुल निर्माण करने, सेरा गंगोरा के भुमक्या नौला में सोलर पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण करने, गांवों की सुरक्षा के लिए चेक डाम बनाने की मांगें प्रमुखता से उठाईं।
कहा कि वर्षों से मांग उठाने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अब उन्हें चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी देनी पड़ रही है। प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी आनंद स्वरूप को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन करने वालों में दिवान सिंह बोहरा, महेश बोहरा, लक्ष्मण सिंह, रबि बोहरा, राधा देवी, नरुली देवी, पुष्पा कठायत, ललिता कठायत, रेखा बोहरा, ममता कठायत, खीमा, विमला कठायत, गोविंदी बोहरा, गंगा बोहरा, मोहनी, राजेंद्र, जानकी, हेमा, मंजू, कृष्णा कठायत, माधवी, कुंती आदि थीं।